!!आजाद समाज पार्टी में आपका स्वागत है!!
डॉ. हरेन्द्र प्रताप सरोज 'नेताजी' द्वारा प्रस्तावित "आजाद समाज पार्टी" का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम- 1951, की धारा- 29 (क) के अधीन "भारत निर्वाचन आयोग" द्वारा किया गया है। "आजाद समाज पार्टी" का उदय दिनांक- 29 फरवरी 2016, स्थान- मन्डूसरा बुजुर्ग, और पंजीकरण दिनांक- 23 दिसंबर 2016, स्थान- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली है, जिसका मुख्यालय- ग्राम- मन्डूसरा बुजुर्ग, पोस्ट- फतेहपुर, जनपद- मऊ, पिन- 276402, उत्तर प्रदेश, भारत। एवं पंजीकरण कार्यालय- भारत निर्वाचन आयोग, अशोक रोड, नई दिल्ली- 110001, भारत है। "आजाद समाज पार्टी" डा. हरेन्द्र प्रताप सरोज 'नेताजी' के परिश्रम, त्याग, संघर्ष, संकल्प और दिमागी सोच की उपज है। इस लिए इसके "संस्थापक और संरक्षक" नेता जी ही हैं। दल का नाम- "आजाद समाज पार्टी" है, जो राष्ट्र रक्षक क्षत्रिय, भारतीय राजपूत, मार्शल समाज से सम्बंध रखता है। भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए इसका झंडा पूर्णतः कृषि पर आधारित है, जिसके दो रंग हरा और पीला हैं, जिसमें हरा रंग आधार हमारा धरती की अंगड़ाई और पीला रंग स्तंभ हमारा विकसित, समृद्ध नभ की चौड़ाई, जिसका प्रतीक उगता सूरज है। "आजाद समाज पार्टी" डा. हरेंद्र प्रताप सरोज 'नेताजी' द्वारा उत्पन्न है, जो समाज में उपेक्षित, शोषित, पीड़ित, अधिकार वंचित, दलित, अति दलित, जनजाति, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलायें, किसान, जवान, नवजवान, किन्नर एवं कमजोर के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने और उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से बनाई गई है। "आजाद समाज पार्टी" का निर्माण करते समय संघर्ष को ध्यान में रखते हुए, 'नेताजी' ने समाज के लिए जो झंडा बनाया, वही झंडा खुद के लिए "कफन" के रूप में स्वीकार किया है। अतः 'नेताजी' अपने परिवार सहित सर्वश्व न्योछावर करते हुए, समाज को यह "नाम, झंडा, प्रतीक" और क्रांतिकारी अभिवादन "जय समाज" दिया है। इसलिए समाज से अपील है, कि- समाज के लोग इसे स्वीकार करें, और अपने हक, अधिकार, मान, सम्मान की लड़ाई लड़ें और कारवां को आगे बढ़ायें, ताकि आने वाला कल देश, समाज और पार्टी हित में बेहतर हो सके।
आपका कृतज्ञ
डा० हरेन्द्र प्रताप सरोज "नेताजी"
संस्थापक/संरक्षक/अध्यक्ष
आजाद समाज पार्टी
🎀"जय समाज"🎀
मेरे प्यारे बहन, भाईयों_ इतिहास गवाह है, कि हम भारतीय क्षत्रिय राजपूत हैं, क्योंकि हजारों वर्षों के बाद भी आज हमारे पुर्वजों के दर्जनों से अधिक राजकिले मौजूद हैं। हमारा समाज सर्वश्रेष्ठ त्याग और बलिदान करते हुए, देश की आजादी, संप्रभुता, बंधुत्व, एकता और अखंडता के लिए लड़कर "मार्शल एक्ट" जन्मजात अपराधी भी घोषित हुआ है। मगर आजादी से अबतक बनने वाली किसी भी सरकार की नजर हमारे क्रांतिकारी समाज पर कभी नहीं पड़ी है फिर भी समाज आज लोकतंत्र में भी अपना राजधर्म निभाते हुए, सिर्फ देश व समाज की निःस्वार्थ सेवा करता चला आ रहा है। एवम् अपने हक, अधिकार और सम्मान की आजादी से उपेक्षित होकर बद्तर दशा में चला जा रहा है।इसलिए भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में शोषित, पीड़ित, अधिकार वंचित, दलित, अति दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, जनजाति, अल्पसंख्यक, महिलायें, किसान, जवान, नवजवान एवम् किन्नर आदि समाज के लोगों को हक, अधिकार और सम्मान की आजादी दिलाने के उद्देश्य से संवैधानिक लड़ाई लड़ने के लिए "आजाद समाज पार्टी" बनाने की अति आवश्यकता हुई। क्षत्रिय=रक्षक:- इस वसुंधरा पर हो रहे अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध एवं अपने चौमुखी और दसों-दिश विकास तथा जगत, जीव के कल्याण, उनके अधिकार, सम्मान, अस्तित्व के रक्षार्थ एक सद्गुण है। जो रण में कौशल दिखलाये, वह योद्धा क्षत्रिय कहलाये। जो हम समाज के लोगों में स्पष्ट दिखाई देता है।
मैं आज आपको राजनीतिक कैरियर को तेजी से बनाने की एक नई तकनीक से परिचित करा रहा हूं, यह भारत का सबसे विश्वसनीय राजनीतिक मंच है, हम आपके राजनीतिक कैरियर को तेजी से विकसित करने के लिए एक नई तकनीक प्रदान कर रहे हैं। यह "आजाद समाज पार्टी" का एक अधिकृत, केंद्रीकृत, सॉफ्टवेयर आधारित रोबोटिक्स कार्यक्रम है, जो "भारत निर्वाचन आयोग" द्वारा पंजीकृत है, और पूरी तरह से स्वचालित और नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ सुरक्षित है। हम अपने उच्च शिक्षित, प्रशिक्षित, कुशल और आत्मनिर्भर नेताओं द्वारा "देश और समाज" के विकास और उत्थान के लिए पार्टी के कार्यक्रम का प्रबंधन और उन्नयन कर रहे हैं। "आजाद समाज पार्टी" एक बहुत बड़ा और महान राजनीतिक मंच है, यह एक अतिरिक्त सामान्य भारतीय नेताओं द्वारा विकसित एक स्मार्ट सिस्टम है। "पार्टी" भारत से अपने सिस्टम के सभी सर्वर और सेवाओं को नियंत्रित कर रही है, जिसमें शक्तिशाली राजनीतिक सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए अखिल भारतीयों के कई उद्देश्य हैं। धन्यवाद!
आपका कृतज्ञ
डा० हरेन्द्र प्रताप सरोज "नेताजी"
संस्थापक/संरक्षक/अध्यक्ष
आजाद समाज पार्टी
🎀"जय समाज"🎀